खरसिया
कोरोना से एहतियात बरते मास्क जरूर पहनें

सड़क पर उतरे नगरपालिका के आला अफसर

कोविड-19 के पुनः बढ़ते संक्रमण को देखते हुए खरसिया नगर पालिका क्षेत्र में आज खरसिया पुलिस चौकी के सामने एहतियात के तौर पर पुनः मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है।

आज नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक विकास भोय संजय आदित्य धरम सिंह रात्रे चंद्र कुमार डनसेना की उपस्थिति में पुलिस चौकी के सामने मास्क का उपयोग न करते हुए पाए कई लोगों पर जुर्माना अधिरोपित किया गया बिना मास्क लगाए गाड़ी चलाने वाले लोगों पर जुर्माना भी किए।




