बरमकेला

दिव्यांगजनों की सहायतार्थ प्रमाणीकरण नवीनीकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर सम्पन्न

जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल ने दिव्यांग जन सहायता शिविर का किया शुभारंभ

समाजकल्याण विभाग एवं कलेक्टर भीमसिंह के निर्देश पर जनपद पंचायत बरमकेला क्षेत्रांतर्गत दिव्यांगजनों की सहायतार्थ प्रमाणीकरण नवीनीकरण एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर का आयोजन मंगल भवन में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल ने दिव्यांग जन सहायता शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद पटेल डॉक्टर अवधेश पाणिग्रही जनपद पंचायत बरमकेला मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,एसएल इजारदार की गरिमामय उपस्थिति में किया गया

इस शिविर में रायगढ़ से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति रही। डॉ.आरएन मंडावी, डॉ.दिनेश पटेल, डॉ.आरएम मेश्राम, डॉ. अग्रवाल तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.अवधेश पाणिग्रही सहित अन्य सहायक डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया
आंकलन शिविर में 244 दिव्यांगों ने पंजीयन कराकर परीक्षण कराया, जो वृहद कार्यक्रम में तब्दील हुआ। 244 में जिसमें कुल प्रमाणित दिव्यांगजनों की संख्या 142 जिसमे अस्थि बाधित 92, नेत्र बाधित, 17 श्रवण बाधित, 11 सिकल सेल, 3 मानसिक, 19 मेडिकल चेकप एवं फिजियोथेरेपी हेतु 76 अन्य 26, प्रमाण पत्र हेतु बच्चे शिविर में उपस्थित हुए
जे.एल.जांगड़े उप संचालक समाज एवं कल्याण विभाग रायगढ़, साहु, एवं वेदप्रकाश के सहयोग तथा स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के द्वारा सफलता पूर्वक उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान कर हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। उक्त शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जन.पं.बरमकेला के नीलाराम पटेल एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वय का त्रिलोचन नायक साथ ही लेखापाल हरे कृष्ण पटेल बीआरपी समावेशी शिक्षा कु.नीलम लकड़ा का विशेष योगदान रहा करारोपण अधिकारी जयराम पटेल, मीन केतन नायक व पंचायत सचिवों का सराहनीय योगदान रहा…
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!