देश /विदेश

इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ‘स्विच दिल्ली’ अभियान की शुरुआत कर चुकी केजरीवाल सरकार ने एक इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाली कंपनी से सब्सिडी का नाता तोड़ लिया है. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने ‘टाटा नेक्सन’ के इलेक्ट्रिक वाहन कार मॉडल पर दी जाने वाली सब्सिडी को सस्पेंड करने का सरकारी आदेश जारी किया है.

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक, टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल के ‘सब-स्टैंडर्ड परफॉर्मेंस’ को लेकर परिवहन विभाग को उपभोक्ताओं से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के आधार पर दिल्ली सरकार ने सब्सिडी सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही शिकायत करने वालों और टाटा मोटर्स लिमिटेड की तरफ से किए जा रहे दावों की जांच भी की जाएगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!