जनसम्पर्क

वार्षिक ठेका पर कैन्टीन संचालन के लिये 10 मार्च तक निविदा आमंत्रित

वार्षिक ठेका पर कैन्टीन संचालन के लिये 10 मार्च तक निविदा आमंत्रित
कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ में स्थित कैण्टीन को वार्षिक ठेका पर अनुभवी व्यक्ति, संस्थान या समूह को किराये पर संचालित करने हेतु निविदा आमंत्रित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति 10 मार्च 2021 को अपरान्ह 3 बजे तक प्रभारी अधिकारी नजरात शाखा जिला कार्यालय, रायगढ़ के समक्ष निविदा आवेदन जमा कर सकते है। निविदा उसी दिन शाम 5 बजे खोली जायेगी जिसमें स्वयं या उनके प्रतिनिधि उपस्थित हो सकते है।
ठेके/किराये की आवश्यक शर्ते व कार्य का विवरण/आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जिला नाजिर, जिला कार्यालय के पास 1500 रुपये प्रपत्र शुल्क के साथ 9 मार्च 2021 तक प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये जिले की वेबसाईट www.raigarh.gov.in में अवलोकन कर निविदा प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!