ग्राहक सेवा संचालक के ऊपर हुआ दिनदहाड़े चाकूबाजी

खरसिया मंगलबाज़ार रेलवे फाटक के सामने स्थित काम्प्लेक्स ऊपर में स्थित है ग्राहक सेवा केंद्र
खरसिया। आज सुबह सुबह लगभग 10 बजे मंगलबाज़ार खरसिया रेलवे फाटक के सामने स्थित काम्प्लेक्स के ऊपर में ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा संचालक के ऊपर चाकुओं से कातिलाना हमला हुआ।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रोज की तरह ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक हेमंत डनसेना, निवासी – औरदा अपने ग्राहक सेवा केंद्र में अपने कार्य निष्पादित कर रहा था तभी अचानक 2 लोग पैसे निकालने की बात कहते हुए आए, फिर चाकू निकालकर ग्राहक सेवा संचालक के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसके गाल तथा गर्दन में वार करते समय रोकने पर हाथ मे गंभीर चोंट आई। जैसे तैसे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने चाकूबाजी करने वाले के हाथ से चाकू छीना, जिसको देखते हुए युवक तत्काल मौके से फरार हो गया।
वही ग्राहक सेवा संचालक को घायल स्थिति में खरसिया सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर, खरसिया चौकी में मामला दर्ज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी पुलिस चौकी खरसिया को मिलते ही, तत्काल घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना कर। मामले की जांच में जुट गई है। वही फरार चाकूबाज युवकों की जोर शोर से पतासाजी की जा रही है।




