अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़:ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद,मारपीट व धमकी का मामला दर्ज…

रायगढ़। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। प्रार्थी नरेश कुमार पटेल, निवासी ग्राम धनागर, ने अपने बेटे शिवा पटेल और उसके साथियों के साथ हुई घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 08 बजे शिवा पटेल अपने साथियों के साथ बस स्टैंड परिसर में वाहन खड़ा कर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान एक क्रेटा कार (CG 13 AV 5001) में सवार कुछ अज्ञात युवक पहुंचे और वाहन हटाने को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने शिवा पटेल और उसके साथियों—गणेश महंत, लोकेश साहू और सागर सारथी—के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना में सभी पीड़ितों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने भी घटना को देखा और सुना बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन के आधार पर 0144/26-नरेश कुमार पटेल क्रेटा गाडी क0 CG 13 AV 5001 के चालक एवं उसके साथीयों भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा115(2) 296, 351(3)और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, हालांकि पीड़ितों ने उन्हें पहचानने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के साक्ष्य और गवाहों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!