खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

24 फरवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं हरिवंश पाठ,02 मार्च तक धार्मिक आयोजन ग्राम टेमटेमा में…

खरसिया (रायगढ़)। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेमटेमा (चपले) में 24 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं हरिवंश पाठ का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

हरि कृपा से आयोजन प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से प्रारंभ होगा तथा इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती हर्षिता उत्तम पटेल एवं इशिता पटेल मनोज-अंजु (शिवानी)स्वागतोत्सुक -चीनीलाल पटेल-भगवती पटेल, छविलाल पटेल-रामकुमारी पटेल मनोज पटेल-अंजु पटेल, ललित पटेल-प्रेम पटेल रतन पटेल-ललिता पटेल, गुंजन, खुबी पटेल लाल मोहन पटेल-चंदा पटेल, किशन पटेल परिवारजनों के द्वारा किया जा रहा है।

स्मृति स्व. श्री श्यामलाल पटेल (दादा) हर्षिता श्री मती रामकुवंर पटेल (तादी) हर्पिता स्व. श्री मोहित राम पटेल (दादा) उत्तम पटेल स्व. श्रीमती मालामती पटेल (दवादी) उत्तम पटेल, ग्राम में आध्यात्मिक वातावरण सुदृढ़ करने और श्रद्धालुओं को भागवत ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कथा का वाचन अयोध्या धाम (उत्तर प्रदेश) से पधार रही कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी द्वारा किया जाएगा, जबकि यज्ञाचार्य पं. श्री गांधी महाराज (जैमुरा) वैदिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता की अपेक्षा की गई है।




धार्मिक आयोजन की शुरुआत 23 फरवरी 2026 को सायंकाल भव्य कलश यात्रा से होगी। इसके बाद प्रतिदिन भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन किया जाएगा, जिनमें भगवान के अवतारों की कथा, कपिल अवतार, जड़भरत चरित्र, नृसिंह अवतार, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, कंस वध, रुक्मिणी विवाह, राधा-कृष्ण प्रसंग, सुदामा चरित्र, उद्धव ज्ञान एवं राजा परीक्षित मोक्ष जैसे प्रसंग शामिल हैं।

https://youtu.be/GoPG2RA9rjA?si=bvfKl2e09MF2NSoE



03 मार्च 2026 को हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।




समस्त ग्राम टेमटेमा के ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय भक्तों ने श्रद्धालुओं से भागवत कथा में उपस्थित होकर कथा-श्रवण करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!