सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रिका प्रसाद पटेल शिवलोक गमन…

खरसिया। खरसिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रिका प्रसाद पटेल (पिता—अनुजराम पटेल, बिलाईगढ़ वाले) का शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 की शाम शिवलोक गमन हो गया।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 31 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे ठाकुरदिया मुक्तिधाम, लखीराम ऑडिटोरियम के पास, खरसिया में किया जाएगा। वे अपने पीछे पुत्र विकास पटेल, भतीजे आकाश पटेल व नीरज पटेल, बड़े भाई सुदर्शन पटेल तथा छोटे भाई कौशल पटेल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। शिक्षकों, सामाजिकजनों एवं परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमंत कुमार पटेल एवं पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


