खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

सड़क हादसा: बेटी नतनीन की आंखों के सामने नाना की जिंदगी अधर में…

खरसिया। मिली जानकारी के अनुसार गिंडोला गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लेकर अपनी बेटी नतनीन के साथ घर लौट रहे राधेश्याम तिवारी की टेमटेमा गांव से आगे मोड़ पर एक पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक पल में सामान्य यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राधेश्याम तिवारी के दाहिने हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही लहूलुहान हो गए।



हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे पंडरीपानी सचिव सुरेन्द्र साहु ने बिना किसी हिचक के मानवता का परिचय दिया। अपने कपड़े खून से सने होने की परवाह किए बिना उन्होंने घायल को अपनी निजी कार में बैठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष जारी है।

इस हादसे ने तिवारी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने संकट की घड़ी में फरिश्ता बनकर सामने आए  सचिव सुरेन्द्र साहु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। परिवार ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है कि घायल जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!