देश /विदेश
ममता बनर्जी ने गणतंत्र दिवस पर संविधान को बरकरार रखने के लिए सामूहिक सतर्कता का आह्वान किया
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के मूल संवैधानिक मूल्यों के प्रति नयी प्रतिबद्धता का आह्वान किया।
साथ ही उन्होंने गणतंत्र की रक्षा के लिए ‘‘सामूहिक सतर्कता’’ की आवश्यकता पर जोर दिया।




