
बरभौना (खरसिया)।
ग्राम बरभौना में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक गौरा–गौरी ईनामी महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम 25 और 26 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के नृत्य कलाकारों के साथ बड़ी संख्या में दर्शकों की सहभागिता अपेक्षित है।
कार्यक्रम विवरण:
- गौरा–गौरी विवाह: 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार)
- गौरा–गौरी विसर्जन: 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार)
ईनामी संरचना:
- प्रथम पुरस्कार: ₹21,001 (समिति द्वारा)
- द्वितीय पुरस्कार: ₹15,001 (समिति द्वारा)
- तृतीय पुरस्कार: ₹10,001 (उर्मिला संतोष राठिया, बीडीसी)
- चतुर्थ पुरस्कार: ₹7,001 (रामाधार गबेल, जोबी)
- पंचम पुरस्कार: ₹5,001 (सुकलाल डनसेना, युवा महामंत्री)
इसके अतिरिक्त समिति द्वारा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
नियम एवं व्यवस्थाएं:
नृत्य दल में न्यूनतम 15 कलाकार होना अनिवार्य रहेगा। नृत्य कला और वेशभूषा का पृथक मूल्यांकन किया जाएगा। सभी कलाकारों की समय पर उपस्थिति आवश्यक होगी। समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाएगी, जबकि नृत्य सामग्री कलाकारों को स्वयं लानी होगी।
संपर्क:
राजकुमार (9098086462), गुलाब सिंह (9131605053),
नोवेल किशोर (9009030402), हितेश डनसेना (7489544798)
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी बरभौना ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक सहभागिता कर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।




