खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

चाकूबाजी के घटना से भाजपा नेता बड़े भाई गम्भीर रूप से घायल …

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑

खरसिया। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में आज सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा नेता पुरुषोत्तम पटेल के बड़े भाई कमल पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत का माहौल फैल गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कमल को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल इलाज के लिए हाॅस्पिटल ले जाया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित कर सघन खोजबीन शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश या राजनीतिक कारण हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इस पर कुछ भी कहने से इंकार किया है।

👉 मामले ने राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ा दी है और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!