ख़बरें जरा हटकरछत्तीसगढ़विविध खबरें

क्षेत्रीय समिति डभरा द्वारा जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया…


✍️विजय पटेल@ डभरा।अखिल भारतीय अघरिया समाज के सभी क्षेत्रों में अघरिया समाज के इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति डभरा द्वारा क्षेत्रीय महिला संयोजिका श्रीमती ललिता पटेल जी की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन आज अघरिया भवन साल्हे में धूमधाम से मनाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


विदित हो कि आज के कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के साथ ही साथ बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। बच्चों के कुर्सी दौड़ में ऋतिक प्रथम और तृषा द्वितीय स्थान पर रहे। महिलाओं के कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान सविता और द्वितीय स्थान पर कविता रहीं।
जलेबी दौड़ में छोटे बच्चों में प्रथम ऋतिक और द्वितीय साक्षी रहे तथा बड़े बच्चों में प्रथम पारुल और द्वितीय तन्नू रही। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों में तन्नू प्रथम और ऋतिक द्वितीय तथा महिलाओं में योगिता प्रथम रही। हांडी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों में तुराग प्रथम और तन्नू द्वितीय रही।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत डभरा की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पटेल के प्रतिनिधि संजीव पटेल और विशिष्ट अतिथि डोलनारायण पटेल थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति डभरा से अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पटेल बबलू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चतुर्भुज पटेल, कोषाध्यक्ष श्री चंद्रकुमार पटेल, महासचिव श्री ओमप्रकाश पटेल, सचिव श्री विनोद पटेल, शिक्षा सचिव रोशन पटेल के साथ ही साथ नारी शक्तियों में महिला सह संयोजिका श्रीमती कविता पटेल, श्रीमती गिरिजा पटेल, श्रीमती वृंदावती पटेल और साथ में योगिता पटेल, राजकुमारी पटेल,सविता पटेल, उमा पटेल, प्रेमलता पटेल, दीपिका पटेल, उर्मिला पटेल, रश्मि पटेल, दीक्षा, दिव्या, बेबी इंदु, अमृता, डालेश्वरी पटेल के साथ अन्य महिलाओं और सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय सचिव विनोद पटेल ने किया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!