
रायगढ़-।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण बाबाजी से आशीर्वाद प्राप्त कर लौट रही टीम देर रात्रि जब कोतरा रोड थाना क्षेत्र के गेजामुड़ा के आस-पास पहुंची,

तो एक दिल दहला देने वाली दृश्य सामने आया।

एक भैंस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर बीच सड़क पर तड़प रही थी, और थोड़ी ही दूरी पर राजस्थान नंबर की एक पिकअप वाहन सड़क किनारे कच्ची मिट्टी में फंसी हुई पाई गई। यह स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी क्योंकि हाईवे पर आने-जाने वाले अन्य वाहनों के लिए यह बड़ा खतरा बन सकती थी।

हालात को देखते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरक्षक सुरेंद्र भगत एवं 112 वाहन चालक मौके पर पहुंचे और तत्परता से कार्यवाही करते हुए मृत भैंस को सड़क से हटाकर किनारे कराया, यातायात व्यवस्था सुचारू किया गया,जिससे किसी अन्य दुर्घटना की संभावना टल गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि यदि यह भैंस किसी किसान की है तो वह यथाशीघ्र कोतरा रोड थाना से संपर्क करे, ताकि आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
👉 सावधानी ही सुरक्षा है – राजमार्गों पर इस प्रकार की घटनाएं दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती हैं। पशुपालकों से अपील है कि अपने मवेशियों की निगरानी रखें ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।




