खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी को अखिल भारतीय अघरिया समाज,खरसिया इकाई की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

✍️नरेन्द्र पटेल @खरसिया छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी चौधरी को उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज,खरसिया इकाई की ओर से हर्षोल्लास के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

AD

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के पदाधिकारियों और संरक्षक सदस्यों ने उनके दीर्घायु,स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय अघरिया समाज के साथ प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का…

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ओपी चौधरी न केवल एक कुशल प्रशासक और जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि वे दूरदर्शी, जनकल्याणकारी और समाज हित में समर्पित भी हैं। उनका जीवन चरित्र विशेष रूप से अघरिया समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वित्त मंत्री चौधरी सदैव स्वस्थ,सक्रिय और समाज व प्रदेश की सेवा में रत रहें।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल (टेमटेमा) ने जानकारी दी कि समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी वित्त मंत्री को बधाई संदेश भेजे।

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के संरक्षक रामाधार पटेल (खोरसीपाली), भोला शंकर पटेल (रानी सागर),केंद्रीय प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण नायक ‘देहाती’, महासचिव लेवन पटेल (कनमुरा), वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेतराम पटेल (छोटे देवगांव), कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल (सोंडका), उपाध्यक्ष तेजराज नायक (गिंडोला), हीरालाल पटेल (रानीसागर), राजकुमार पटेल (कनमुरा), प्रवक्ता उमाशंकर पटेल (खरसिया), कार्यकारी सचिव योगित पटेल (रानीसागर), संगठन सचिव डोलनारायण नायक (गिंडोला), खेमराज नायक (मुरा), सह सचिव श्याम सुंदर पटेल (मौहापाली), शिक्षा सचिव घनश्याम पटेल (मुरा) एवं कृषि सचिव घासीराम पटेल (साजापाली)

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सभी ग्राम प्रमुखों एवं परिक्षेत्र प्रमुखों ने भी अपने संदेशों के माध्यम से वित्त मंत्री चौधरी के जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के विकास में नई ऊर्जा लेकर आया है, और हम आशा करते हैं कि आने वाले समय में वे और भी ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

अखिल भारतीय अघरिया समाज, खरसिया इकाई ने यह संकल्प भी लिया कि समाज को सशक्त और संगठित बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। जन्मदिन की इस शुभ बेला पर समाजजनों ने एकता, समर्पण और सेवा भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया।

✍️ नरेन्द्र पटेल,खरसिया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!