
रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह द्वारा पिछले 5 दिसम्बर को ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान शनि मंदिर के पास वृद्ध व्यक्ति राजाराम केवट ने कलेक्टर सिंह से ट्राय सायकिल प्रदान करने का आग्रह किया।
कलेक्टर सिंह द्वारा समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल ट्रायसायकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। निर्देश के परिपालन में आज समाज कल्याण विभाग की ओर से अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी ने कलेक्टोरेट परिसर में राजाराम केवट को ट्रायसायकिल सौंपी। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




