राजनीति:ट्रांसफार्मर बदलते ही शुरू हुई श्रेय लेने की होड़,साेशल मीडिया पर नेताओं के समर्थकाें ने डाली पोस्ट…


खरसिया विधानसभा क्षेत्र में श्रेय की राजनीति भी शुरू हो चुकी है। इस बार श्रेय का आधार बना है कुर्रुभांठा का ट्रांसफार्मर। बिजली कंपनी ने युवाओं प्रयास के बाद ट्रांसफार्मर बदल दिया।

ट्रांसफार्मर बदलने के बाद श्रेय की राजनीति छिड़ गई। श्रेय लेने का प्रयास 02 नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर रहे हैं।

दरअसल कुर्रुभांठा में ट्रांसफार्मर 30 जुलाई2024 को खराब हो गया था लाईन मेन प्रेम लाल यादव उपरोक्त बातों की जानकारी अपने कनिष्ठ अभियंता के के राठिया को दिया इसी बीच रात को मौसम खराब हो गया।

भारी वर्षा और लाइटिंग के कारण चपले से लोढा़झर सबस्टेशन को आने वाली 33केबी और 11केबी ब्रेक डाउन हो गया था जिसे सुचारु करने एई अशोक नायक,जेई राठिया,लाईन मेन की पूरा दल-बल लगा हुआ था 30के रात को 09:49से31को दोपहर 12:26तक कड़ी मेहनत उपरांत सुचारू किया जा सका।जिसके कारण रायगढ़ से ट्रांसफार्मर लाना सम्भव नहीं हो पाया।
आज सुबह10:09में जैसे रायगढ़ बलराम साहु ईई सीएसपीडीसीएल ,सहायक यंत्री अशोक नायक एवं कनिष्ठ यंत्री के के राठिया लाईन मेन प्रेम लाल यादव से खराब ट्रांसफार्मर को आज बदलवा देने के लिए क्षेत्र के युवाओं द्वारा आग्रह किया,ढ़लती दोपहरी तक गांव पहुंचते ही कई नेताओं में ट्रांसफार्मर लगवाने श्रेय लेने के लिए होड़ लग गई है। कुर्रुभांठा के रहवासियों को तीन दिन तक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार को जब खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगवा बिजली सप्लाई चालू करवा दी। जैसे ही नया ट्रांसफार्मर लगते हीं श्रेय लेने के लिए होड़ लग गई है। समर्थक अपने-अपने नेताओं के नाम से पोस्ट वायरल करने लगे।




