खरसियाछत्तीसगढ़

कर्मभूमि एक्सप्रेस अब खरसिया में रूकेगी…

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व

उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य

रेलवे बिलासपुर मंडल के खरसिया स्टेशन में गाड़ी

संख्या 22511/22512 एलटीटी-कामाख्या-एलटीटी

कमभूमि एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा

उपलब्ध कराई जा रही है। गाड़ी संख्या 22511

एलटीटी-कामाख्या कमभूमि एक्सप्रेस 17 जनवरी

(बुधवार) से तथा गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-

एलटीटी कमभूमि एक्सप्रेस 21 जनवरी (रविवार) से

खरसिया स्टेशन में रुकेगी। 22511 एलटीटी-

कामाख्या कमभूमि एक्सप्रेस, खरसिया स्टेशन 08:57

बजे पहुंचेगी तथा 08:59 बजे रवाना होगी। इसी

प्रकार 22512 कामाख्या-एलटीटी कमभूमि एक्सप्रेस

खरसिया स्टेशन 23:37 बजे पहुंचेगी तथा 23:39

बजे रवाना होगी। इस सुविधा की उपलब्धता से यहां

के यात्रियों को असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड,

ओड़ीशा तथा महाराष्ट्र राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए

सीधी आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!