
ढ़लती दोपहरी में रायगढ़ जिले के पश्चिमी क्षेत्र खरसिया से खबर आ रही है,बताया जा रहा है चपले सेंद्रीपाली के ओर से आ रहा ट्रेलर सेंद्रीपाली कुर्रूभांठा के मध्य माण्ड नदी पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर माण्ड नदी में गिर गई है हुए दुर्घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की मदद से वाहन चालक को बाहर निकालने का प्रयास सफल रहा।चालक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है को नजदीकी हाॅस्पिटल 112 की टीम के सहायता से पहुंचाया वहीं आशंका है कि चालक से परिचालाक रहा होगा।

लोगों ने बताया कि ट्रेलर डभरा थाना क्षेत्र उद्योग आरकेएम प्लांट से निकलकर भुपदेवपुर की ओर जा रहा था तभी अचानक माण्ड नदी के पुल के रेलिंग को लोड़ते हुए वाहन चालक अपनी वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर अनियंत्रित हो पुल से माण्ड नदी में गिर गया।




