छत्तीसगढ़

जनसंपर्क विभाग में 5 अधिकारी संयुक्त संचालक और 14 अधिकारी उप संचालक के पद पर पदोन्नत

रायपुर।जनसंपर्क विभाग द्वारा आज 5 अधिकारियों के उप संचालक से संयुक्त संचालक के पद पर और 14 अधिकारियों के सहायक संचालक से उप संचालक के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। 5 उप संचालक जिन्हें संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें जितेन्द्र नागेश जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर, सुश्री इस्मत जहां दानी प्रतिनियुक्ति पर राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर, श्रीमती अंजू नायक मंत्रालय प्रेस प्रकोष्ठ नवा रायपुर अटलनगर रायपुर, जयंत देवांगन विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी उद्योग मंत्री और सुरेन्द्र कुमार ठाकुर जिला जनसंपर्क कार्यालय कांकेर शामिल हैं। ठाकुर की नवीन पदस्थापना जनसंपर्क संचालनालय रायपुर की गई है।
सहायक संचालक से उप संचालक के पद पर पदोन्नत अधिकारियों में सुरेन्द्र शुक्ला जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव नवीन पदस्थापना यथावत,सौरभ शर्मा, नसीम अहमद खान, मनराखन मरकाम, संतकुमार चन्द्राकर, प्रेमलाल पटेल, लक्ष्मीकांत कोसरिया और मुन्नालाल चौधरी जनसंपर्क संचालनालय रायपुर शामिल हैं, पदोन्नति के बाद इन सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में यथावत है।

इसी प्रकार चन्द्रशेखर कश्यप जिला जनसंपर्क कार्यालय बस्तर (जगदलपुर), रंजीत पुजारी जिला जनसंपर्क कार्यालय दंतेवाड़ा, दर्शन सिंह सिदार जिला जनसंपर्क कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा इन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना यथावत है। राजेश श्रीवास उप महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर नवीन पदस्थापना यथावत, नितिन शर्मा, प्रतिनियुक्ति पर प्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क संचालनालय, नवीन पदस्थापना उप महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर, अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क संचालनालय, सुश्री श्रुति ठाकुर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर शामिल हैं। सुश्री ठाकुर की नवीन पदस्थापना जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर की गई है।  

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!