
धरमजयगढ़ डीएफओ ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमे फारेस्ट गार्ड के द्वारा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही की वजह से हाथी की मौत होने की स्थिति निर्मित हुई।बीट गार्ड को निलंबित किए जाने के इस आदेश में कहा गया है कि बीते 15 जून को छाल वन परिक्षेत्र के पुरुंगा इलाके के कम्पार्टमेंट नंबर 564 आरएफ में एक शावक हाथी की मौत हुई थी।




