देश /विदेश

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना संक्रमित, तेलंगाना सीएम केसीआर से की थी मुलाकात

साउथ मूवी के सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 65 साल के सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोमवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी। चिरंजीवी ने बीते दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात की थी। इस दौरान उनका और एक्टर नागार्जुन का भव्य स्वागत किया गया था।

 

सुपरस्टार चिरंजीवी ने ट्वीट करते हुए कहा, मुझमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब मैं होम क्वारंटाइन में हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं। उनसे अपील है कि अपना टेस्ट करवा लें। चिरंजीवी साउथ के सुपरस्टार माने जाते हैं। अपनी एक्टिंग की वजह से दुनियाभर में वो प्रसिद्ध हैं। इस वक्त चिरंजीवी अपनी आने वाली फिल्म आचार्य की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन उससे पहले वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!