खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

कुर्रुभांठा के किसानों मुआवजा राशि का भुकतान नहीं…

आप सभी को ज्ञात होगा कि सड़क निर्माण को लेकर निर्माण एजेंसी किस कदर उतावला है कि हर हाल में उन्हें साहब को प्रोग्रेस दिखाना है किसानों को मुआवजा राशि मिला या नहीं उससे कोई सरोकार नहीं कुर्रुभांठा के किसान आक्रोशित हैं जिन्हें लम्बे समय से बहाने पर बहाने बनाते हुए पेड़ पौधे मकान दुकान भूमि का मुआवजा राशि मिलना है वह राशि नहीं मिला और पेड़ पौधे कांटकर ले गया अब शासन प्रशासन को सड़क निर्माण कार्य में प्रगति दिखाने के लिए निर्माण एजेंसी  अग्रसर है ।

छत्तीसगढ़ के 13 जिलों की 25 सड़कों का उच्च स्तरीय निर्माण करेगा एडीबी,प्रस्ताव तैयार करने के दिए गए निर्देश
5 वर्ष पहले

रायपुर। एशियन विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में 25 सड़कों का उच्च स्तरीय निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव अजय सिंह ने इस सिलसिले में शनिवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन सड़कों के निर्माण क्षेत्र की राजस्व भूमि, वन भूमि और निजी स्वामित्व की भूमि का आंकलन करने के निर्देश दिए।

– मुख्य सचिव सिंह ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के लिए जरूरी भूमि अर्जन के लिए कितनी लागत आएगी, उसकी गणना जल्द पूरी की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसके लिए संबंधित जिलों के कलेक्टरों से भी समन्वय बनाने के निर्देश दिए।

– संभावित भूमि अर्जन के लिए कार्य योजना बनाकर वन विभाग ओर अन्य संबंधित विभागों से अनापत्ति (क्लियरेंस) प्राप्त करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क निर्माण की लागत और भूअर्जन की लागत का आंकलन प्राप्त होने के बाद आगामी बैठक में इन सड़कों के प्रस्तावों पर विचार कर आगामी कार्रवाई के लिए एशियन विकास बैंक को भेजा जाएगा।

इन सड़कों का होगा निर्माण

– बैठक में बताया गया कि जिन सड़कों का निर्माण एडीबी की सहायता से करने का प्रस्ताव है, उनमें रायपुर जिले के अंतर्गत टिकरापारा-से जबहार-सेमरा-भखारा-पुराना धमतरी रोड, जांजगीर-चांपा में जैजैपुर-मालखरौदा-गोबरभाठा रोड,  रायगढ़ में बकरूमा-लैंलूंगा रोड और कोरबा में पाली से सिल्ली रोड भी शामिल है।

– इनके अलावा जांजगीर चांपा में सक्ती-टूंडरी रोड, जिला मुंगेली में लोरमी-पैजनिया-मशाना-जरहा रोड, रायगढ़ में धरमजयगढ़-कापू रोड, और करूभाठा-रक्सापाली-कछार-उरसुत-तारापुर से पुटकापुरी होते हुए सुपारोड का भी प्रस्ताव है।

– बैठक में यह भी बताया गया कि एडीबी की मदद से सड़क निर्माण के लिए धमतरी में कुरूद-मेघा-मगरलोड-अमलीडीह-पांडूकारोड, महासमुंद में देवरी-सल्डीह – गढ़ फुलझर – तोष गांव होते हुए तोरसिंगा रोड का भी प्रस्ताव है। इसके साथ ही रायपुर-बलौदाबाजार और महासमुंद जिले की घोटिया- पलारी- बटगन -गिद्धपुरी- चिखली- सामोदा – अछोला – तुमगांव रोड शामिल है।

– महासमुंद के लम्बर-बोडसरा-बिरकुल-सिंघोरा रोड, धमतरी में नयापारा-बुधनी-परसवानी-मगरलोड- मंडानदी-बोरसी-भयानारोड, धमतरी के कल्ले-अनवारी-सेमरा-गाढ़ाडीह-हंचलपुर-कुर्रा-बकतरई-आमदी रोड,गरियाबंदकेपांडूका-जतमई-घटारानी-गैदाबारी-मंडेली-मुंडागांवरोड,गरियाबंद में छुरा-राजिम-तरीघाट रोड, बिलासपुर के मंगला-भैंसाझार रोड, राजनांदगांव दुर्ग के ठेलकाडीह-दुर्ग रोड, जिला राजनांदगांव में बिहारी कला -धनगढ़-सोमाटोला -गोटाटोला- खडगांवरोड, डोंगरगांव-खुज्जी- पिंकापार-जेवराताला रोड, छुईखदान-उदयपुर-बुंदेली रोड आदि शामिल हैं।

रायगढ़, 22 नवम्बर 2022 कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा की सड़क निर्माण में गति के साथ गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जिले में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़क के विभिन्न स्तरों में किए जाने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी ली। जिसमें खरसिया से छाल मार्ग, हाटी से धरमजयगढ़, पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग, इसी प्रकार रायगढ़ से धरमजयगढ़ अंतर्गत धर्मजयगढ़ से जामपाली मार्ग, जामपाली से घरघोड़ा, घरघोड़ा से पूंजीपथरा, पूंजीपथरा से रायगढ़, छाल से घरघोड़ा व घरघोड़ा से लैलूंगा तक विभिन्न सड़क मार्गों के कार्यों को समीक्षा की। उन्होंने सभी ठेकेदारों और अभियंता को प्रतिदिन के कार्यों को सुनिश्चित के निर्देश दिए। इस दौरान खरसिया से छाल एवं छाल से हाटी मार्ग में सड़कों के निर्माण कार्यों में लापरवाही पर उप अभियंता राजेंद्र कौंशिल एवं डी.एस.चौहान को कलेक्टर श्रीमती साहू के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी प्रकार उन्होंने एडीबी के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने करुभाटा, रक्सापाली, कछार तारापुर, पुटकापाली, सूपा, धरमजयगढ़, कापू, बाकारूमा जैसे विभिन्न मार्गो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा की सभी सड़क निर्माण कार्यों में मजदूरों की संख्या में वृद्धि की जाए, जिससे कार्यों में आवश्यक प्रगति आ सके। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में दिक्कत पर संबंधित अधिकारियों को एसडीएम की जानकारी में देने एवं आपसी समन्वय के माध्यम से समस्या को हल करने के निर्देश दिए। जिससे सड़क निर्माण के कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध न हो। इसी प्रकार सड़क निर्माण के दौरान आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, ईई पीडब्ल्यूडी खाम्बरा एवं एडीबी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायगढ़, 7 दिसम्बर 2022सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान एडीबी द्वारा बताया गया कि भू-अर्जन में हो रही दिक्कतों के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हुई है। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाए, जिससे सड़क निर्माण प्रभावित न हो। उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि हर हफ्ते का अपने दिए गए सड़क निर्माण टारगेट को ध्यान में रखकर कार्यों में प्रगति लाए। इसके अलावा सड़क निर्माण कार्य में कहीं भी दिक्कत हो तो एसडीएम को तत्काल सूचित करें।

सीईओ मिश्रा ने सभी सड़क निर्माण एजेंसीज के अधिकारियों को उनके अंतर्गत चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विभिन्न सड़कों में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए ठेकेदारों और अधिकारियों से वर्तमान प्रगति एवं आगे किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। एडीबी द्वारा बताया गया कि करूभांटा से रक्सापाली, कछार से तारापुर, पुटकापुरी से सूपा मार्ग में डब्ल्यूएमएम टॉप लेयर वर्क, जीएसबी वर्क, ड्रेन वॉल कांक्रीट, ड्रेन स्लैब कास्टिंग जैसे कार्य प्रोसेस में है। धरमजयगढ़ कापू मार्ग में सबग्रेड टॉप लेयर कार्य किया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बताया गया कि हाटी से धरमजयगढ़ मार्ग सब ग्रेड का कार्य प्रगति पर है, पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग में बीटी स्केपिंग एवं जीएसबी कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार धरमजयगढ़ से जामपाली में डीबीएम कार्य, जामपाली से घरघोड़ा मार्ग में पाइप पुलिया का कार्य, पूंजीपथरा से रायगढ़ मार्ग में 18नाला के पास नाली निर्माण एवं बंजारी से पूंजी पथरा के मध्य बीटी स्केरिफाइंग व पाइप लगाने का कार्य किया जा रहा है।

छाल से घरघोड़ा मार्ग में नाली निर्माण एवं छाल से घरघोड़ा मार्ग में एचपीसी एवं वॉल कार्य, जीएसबी, रिटर्निंग वॉल, सबग्रेड का कार्य प्रगति पर है। पीएमजीएसवाय के अधिकारियों ने बताया कि झाल खमरिया, बरमकेला-सारंगढ़ से खारवानी एवं सारंगढ़ से बरमकेला मार्ग में बीटी वर्क का कार्य प्रगतिरत है। सीईओ जिला पंचायत श्री मिश्रा ने कहा की छाल से घरघोड़ा जैसे मार्गो में जहां डामरीकरण का कार्य किया जाना है, ऐसे मार्गों को चिन्हांकित कर वहां स्टापर लगाने पुलिस विभाग को निर्देश दिए। जिससे निर्माण में किसी प्रकार की समस्या न हों। इस दौरान उन्होंने सुचारू यातायात के लिए निर्माणाधीन सड़कों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर राजीव पांडे, ईई पीडब्ल्यूडी  आर.के.खांबरा सहित अन्य निर्माण विभाग के अधिकारी व ठेकेदार उपस्थित रहे।

निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारी से उपरोक्त मुआवजा राशि के जानकारी चाहने पर बताया कि ऊपर से फंड रिलीज नहीं हुआ है होते ही करा दिया जाएगा पिछले वर्ष तो 14अप्रैल को आ गया था आप हमारी मजबूरी समझिए टीएल मीटिंग में प्रोग्रेस दिखाना है साहब को… वर्षों से आस लगाए किसानों दिन प्रतिदिन निर्माण एजेंसी के जिम्मेदारो के जिम्मेदारी में झोलझाल से आक्रोशित होने लगें हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!