
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी ने प्रदेश में तम्बाकू उत्पाद उपयोग की स्थिति की जानकारी दी। बताया गया कि राज्य के 36 प्रतिशत स्थान पर 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोग स्थायी रूप से चबाने वाले तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं एवं 13 से 15 वर्ष के बच्चों में 2 प्रतिशत बच्चे इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का इस्तेमाल करते हैं तथा 8 प्रतिशत बच्चे (13 से 15 वर्ष के आयु वाले) वर्तमान में किसी न किसी प्रकार का तंबाकू उत्पाद उपयोग करते हैं।
सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003, ई-सिगरेट अधिनियम व हुक्का बार प्रतिबंधित किए जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा संशोधित अधिनियम 2021 की जानकारी व जिले में हो रहे उल्लंघन के विस्तृत जानकारी संभागीय समन्वयक संजय नामदेव के द्वारा प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा द्वारा जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत की गई गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। बैठक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभारी सलाहकार सुश्री सीमा बरेठ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




