देश /विदेश
बिहार चुनाव: BJP का सवाल, NDA की एकता का मुकाबला कैसे करेगा दरका हुआ विपक्ष

पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा है कि विधानसभा के चुनाव में एक ओर एनडीए की चट्टानी एकता है तो दूसरी ओर दरका हुआ विपक्ष। दावा किया कि एनडीए प्रत्याशियों के सामने कोई है ही नहीं।
नंदकिशोर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आगमन एवं गया में चुनाव अभियान की शुरुआत करने पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खुशी है और वे पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों के निर्वहन में जुट गए हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि एनडीए की एकजुटता और बिखरे विपक्ष के मद्देनजर जनता ने प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार के गठन का निर्णय कर लिया है। एनडीए की सरकार ने हमेशा राष्ट्रहित और राज्यहित में काम किया है। चाहे कोरोना संकट हो या फिर सरहद पर दुश्मनों से मोर्चा लेने का समय।




