रायगढ़

बच्चों को एसपी ने दी क्राईम से बचाव की जानकारी

संस्कार के बच्चों को एसपी ने दी क्राईम से बचाव की जानकारी

कैरियर कैसे बनाना चाहिए सिखाया पुलिस अधीक्षक ने

रायगढ़। रायगढ़ की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का कैरियर बनाने के लिये अग्रणी है, इसी के तहत शुक्रवार को रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा महिला एवं बाल अपराध तथा यातायात संबंधी जानकारी के साथ-साथ कैरियर बनाने के लिये किये जाने वाले प्रयास के बारे में विस्तार से सिखाया गया। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान हालात में महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध अपराध में वृद्धि हुई है, जिसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद भैय्या, डीएसपी कु. गरिमा द्विवेदी, पुलिस निरीक्षक श्रीमती संतोषी ग्रेस, पुलिस निरीक्षक सरोज टोप्पो, हवलदार मंजू मिश्रा तथा पुलिस विभाग के सदस्य संस्कार पब्लिक स्कूल जागरूकता अभियान के तहत पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का सम्मान किया गया, संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने संस्था के आरंभ से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अपने उद्बोधन में क्राइम के होने का कारण, क्राइम के समय रखी जाने वाली सावधानियां, क्राइम के बचाव के उपाय, यातायात समस्या से बचने के साधन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद भैय्या तथा डीएसपी कु. गरिमा द्विवेदी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल अपराध एवं यातायात समस्या से निपटने के उपायों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन मार्गदर्शक शर्मा ने किया, कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन, प्रशासक मि. रॉय, व शिक्षकगण तथा काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद भैय्या के द्वारा किया गया।

संस्कार के बच्चों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन के दौरान बच्चों के साथ कहानी व खेल के माध्यम से बातों को समझाया, कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि पुलिस विभाग के द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल के 10 विद्यार्थियों को उनके अलग-अलग क्षेत्र की उपलब्धियों के लिये प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इन बच्चों में अभिराज शर्मा, प्रियांशु स्वेन, इशिता स्वर्णकार, कु. निशा, कु. रागिनी, आयुश सिंह, वंदना दास, दुश्यंत सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!