छत्तीसगढ़

जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, 41 हजार बरामद, पुसौर पुलिस की कार्यवाही…

रायगढ़ । पुसौर पुलिस ने तेलीपाली में जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआ फड़ से 41 हजार से अधिक नकद बरामद हुआ है साथ ही ताश के पत्ते भी जप्त किए गये हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर पुलिस को 6 जनवरी की शाम 4 बजे मुखबीर से सूचना मिला कि तेलीपाली मंगलभवन के पास गली में कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है। जिस पर पुसौर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर 6 जुआरियों को पकड़ा गया।

पकड़े गये जुआरियों के नाम शंभु प्रसाद साव पिता स्व0 दुर्योधन साव उम्र 40 वर्ष साकिन तेलीपाली थाना पुसौर,. रविन्दर जैन पिता दिगम्बर जैन उम्र 35 वर्ष साकिन मिट्ठुमुडा जूटमिल रायगढ, विकाश पंचाल पिता के. आर. पंचाल उम्र 43 वर्ष साकिन दरोगापारा थाना कोतवाली रायगढ , संतोष बारिक पिता दुखु बारिक उम्र 48 वर्ष साकिन त्रिभौना थाना पुसौर , जागृति कश्यप पिता श्री श्याम लाल कश्यप उम्र 45 वर्ष साकिन जुर्डा थाना चक्रधर नगर और प्रतीक बेहरा पिता पिताम्बर बेहरा उम्र 32 वर्ष साकिन ढिमरापुर रायगढ़ है। पुलिस ने इन जुआरियों के पास से कुल 41270 रू. व 52 पत्ती ताश की गड्डी, एक पुराना न्यूज पेपर (बिछौना) को मौके पर से जप्त करते हुए उन्हे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा मौके पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर सभी आरोपियों को जमानत मुचलका पर छोडा गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!