खरसिया। क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्यवाही खाना-पूर्ति ही साबित हो रही है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े लोग अभी भी सक्रिय हैं और पुलिस की आंखों में धूल झोककर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं।पिछले दिनों पुलिस ने खरसिया के कुछ लोगों को रायगढ़ में पकड़ा था यह आरोपीत एक कार में क्रिकेट सट्टा को संचालित कर रहे थे। इसी तरह अन्य जुगत भी लगाते हुए यह कारोबारी क्रिकेट सट्टा को संचालित कर रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से यह कहा जा रहा है कि सट्टा के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस अलर्ट है कार्यवाही होगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
● सूची में देखें क्या लेकर न जाएं…12th September 2023



