गणेश चतुर्थी पर विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने दी शुभकामनाएं, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

खरसिया। खरसिया विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने विघ्नहर्ता एवं मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी पर क्षेत्रवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में विधायक पटेल ने कहा कि गणेश चतुर्थी श्रद्धा, आस्था और मंगलकामना का पर्व है। भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें, यही उनकी प्रार्थना है।
उन्होंने कहा कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश का आशीर्वाद राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे। यह पर्व हमें ज्ञान, विवेक, सद्भाव और आपसी भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
https://x.com/umeshpatelcgpyc/status/2099377337091694943
विधायक पटेल ने सभी से विश्व बंधुत्व, सामाजिक सद्भाव और सर्वजन के शुभ-लाभ की भावना के साथ गणेशोत्सव मनाने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा—“गणपति बप्पा मोरया।”




