
सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रायगढ़ डॉ.आर.एन.मण्डावी ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीज से न्यूनतम चार्ज 500 रूपये लेकर ब्लड प्रदाय किया जाता है, बाहरी मरीजों को 01 हजार रूपये प्रति यूनिट की दर से रक्त मुहैया कराई जाती है। जिला अस्पताल में रक्त से संबंधित समस्त रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।
रक्तदान करने के लिए रक्तदाता की उम्र 18 से 60 साल के बीच होना चाहिए। जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो तथा शारीरीक रूप से सेहतमंद होना जरूरी है। हिमोग्लोबिन का स्तर 12.5 से ग्रा.से अधिक होना चाहिए। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को ब्लड प्रेशर, कैंसर, एड्स जैसी बीमारी नही होना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति प्रति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। आज रक्तदान दाताओं द्वारा 9 यूनिट ब्लड प्रदाय किया गया है।
इस संंबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबा.नं. 7065300053, 6266148125 पर संपर्क कर सकते है।




