छत्तीसगढ़

खरसिया,सारंगढ़, पुसौर, लैलूंगा में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ उप चुनाव

रायगढ़ जिले के चार विकासखंडों में त्रिस्तरीय उप पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत आज मतदान हुआ। आपको बता दे की सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रिवापार में सरपंच पद के लिए तो वही ग्राम पंचायत बरदुला में पांच पद के लिए,

इसी क्रम में विकासखंड पुसौर के ग्राम पंचायत कोतासुरा में सरपंच पद के लिए, तो विकासखंड लैलूंगा में ग्राम पंचायत मुड़ागांव में सरपंच पद के लिए वही विकासखंड खरसिया में भी ग्राम पंचायत महका में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ है। चारो विकासखंड में पांच ग्राम पंचायतों में कुल 6726 मतदाता है।

जिसमे 3328 महिला और 3398 पुरुष शामिल है। कुल 72.08 % मतदान हुआ है। बताना चाहेंगे की पुसौर में 79.06, सारंगढ़ में 74.03, खरसिया में 72.01 तो वही लैलूंगा में 66.91 % मतदान हुआ है। बताया जा रहा है की मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद नही हुआ। शांति पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!