ढिमरापुर चौक में राहगीरों को शीतल पेय जल गन्ना रस ,आम पाना, कच्चे दूध की लस्सी, तरबूज, केला, अंकुरित चना ,मूंग ,लीची जूस, आदि का वितरण किया गया
रायगढ़। तपती गर्मी और आग उगलती हवा के बीच पार्क एवेन्यू महिला समिति ने लगातार आज 9वां दिन भी राहगीरों की प्यास बुझाई गई। अक्षय तृतीया पर आज पार्क एवेन्यू महिला समिति द्वारा अनवरत पिछले 9 दिनों से ढिमरापुर चौक में राहगीरों को शीतल पेय जल गन्ना रस ,आम पाना, कच्चे दूध की लस्सी, तरबूज, केला, अंकुरित चना ,मूंग ,लीची जूस, आदि का वितरण किया गया। इस आग उगलती गर्मी में लोगों को यह शीतल पेयजल क्षणिक ठंडक पहुंचा रहा है,। हजारों की तादाद में लोग शिविर में पहुंचकर शीतल पेयजल का आनंद ले रहे हैं। समिति के सदस्य भी राखी नहाडिया के नेतृत्व में पूरे जोश के साथ लोगों की सेवा करने में लगे हुए हैं ।सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता है । खुद की सेहत का ध्यान भी रखते हुए और कोविड-19 वो का पालन भी करते हुए किसी की मदद के लिए आगे आने का जुनून पार्क एवेन्यू की महिलाओं में देखते ही बनता है ।और उनके उत्साह से प्रेरित होकर दूसरे लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। अनेक लोक सेवा देने शिविर में पहुंच रहे हैं ।








15 दिन चलने वाले इस शिविर में आज 9 दिन नौवें दिन ताजा गन्ना रस की मशीन लगाकर ताजा गन्ना रस लोगों को वितरित किया गया। साथ ही लस्सी, आम पाना और केला के साथ चना मूंग का भी वितरण किया गया। पार्क एवेन्यू की महिलाओं के साथ कृष्ण विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी की महिलाओं में भी शिविर में पहुंचकर अपने सेवा दी।
आज के शिविर में ममता अग्रवाल, शशि अग्रवाल प्रेमा अग्रवाल , संगीता बंसल, कांता गोयल, रुचि कौर, शीतल अग्रवाल, गीता अग्रवाल (फ्रेंड्स कॉलोनी) ,अंजू अग्रवाल (फ्रेंड्स कॉलोनी), निधि बंसल, वर्मा ऑन्टी जी , किरण अग्रवाल, संस्कार नहाडिया अजय जिंदल, रोमी बंसल, संजय गोयल एवम अन्य कई लोगो ने अपनी सेवाएं दीं। समिति ने सबका आभार प्रकट किया ।