खरसियाछत्तीसगढ़

कलार समाज का बेंदराचुंवा में अखंड रामायण पाठ व भंड़ारा संपन्न

तारेन्द्र डनसेना@ राबर्टसन – डनसेना (कलार) समाज के द्वारा खरसिया धर्मजयगढ़ मार्ग के चोंढ़ा चौंक में स्थित दिव्य अविरल अमृत जल धारा प्रवाहित व पवित्र दार्शनिक स्थल बेंदराचुंवा में 6 व 7 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर अखंड़ रामायण पाठ का आयोजन किया गया था ।


डनसेना (कलार) समाज (छ.ग.) के प्रवक्ता व मिड़िया प्रभारी लीलाम्बर डनसेना व श्यामाचरण डनसेना ने बताया कि हमारे समाज के द्वारा सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सदैव बढ़चढ़ कर कार्य करते रहते है । इसी कड़ी में 6 अप्रैल को समाज की ओर से चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में पवित्र धार्मिक स्थल बेंदराचुंवा (चोंढ़ा) में दो दिवसीय संगीतमय अखंड़ रामायण पाठ व विशाल भंड़ारा का आयोजन किया गया था । मंदिर में पंड़ित नेत्रानंद दुबे व डोलकुमार दुबे के द्वारा विधिवत पुजा पाठ कराया गया । जिसके बाद ग्राम खैरपाली के बाल समाज मानस मंड़ली द्वारा अमृतमय अखंड़ संगीतमय रामायण का पाठ किया गया । दूसरे दिन 7 अप्रैल को विशाल भंड़ारा का आयोजन किया गया था ।मंदिर में आने वाले भक्तों व सड़क में आने जाने वाले राहगीरों को प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहत्तर डनसेना, लोकपाल डनसेना,सेलू डनसेना की विशेष योगदान रही । वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवकलाल डनसेना(अध्यक्ष), तारेन्द्र डनसेना, धनाराम डनसेना, निरंजन डनसेना, अरूण दर्शन, सदानंद डनसेना, लीलाराम डनसेना, अरविंद डनसेना, देवा डनसेना सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!