

सारंगढ़ । श्रीधारा ग्रुप ने गुजरात में आयोजित गिरनार महोत्सव में सारंगढ की शान के रूप में प्रसिद्ध नगर के प्रतिष्ठित नन्दे वकील परिवार के रवीन्द्र विनीता की सुपूत्री अद्भुत प्रतिभा की धनी और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी आर्या नन्दे तथा उनकी ग्रुप की नन्ही कलाकारों आरूषी केशरवानी, अनन्या अग्रवाल, अनन्या, आराध्या गोपाल आद्या श्रीवास्तव ने प्रख्यात गुरू डा. गजेन्द्र पण्डा के निर्देशन में उड़ीसी नृत्य की अनुपम प्रस्तुति देकर उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुजरात के सबसे प्रसिद्ध व महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक गिरनार महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आर्या नन्दे को गुजरात शासन द्वारा गिरनार सम्मान से सम्मानित किया गया।




