छत्तीसगढ़बिलासपुर

शैलेष ने जीएम से कहा- उसलापुर को बनाएं बड़ा स्टेशन,व्यापारियों की समस्या पर की चर्चा…


बिलासपुर।नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे जीएम से मुलाकात की।नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे जीएम से मुलाकात कर उसलापुर रेलवे स्टेशन को बड़ा स्टेशन बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा। उन्होंने यात्री सुविधा के लिए स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग की। नगर विधायक व राज्य शासन के नामित जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श यात्री समिति (जेडीआरयूसीसी) के सदस्य शैलेष पांडेय रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से मिले। तब कांग्रेस नेता पंकज सिंह भी साथ थे।नगर विधायक पांडेय ने रेलवे महाप्रबंधक से शहर विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रेलवे संबंधित समस्याओं को लेकर पूर्व में जिला कलेक्टर सारांश मित्तर व निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी से बात कर चुके विधायक ने जीएम से एक घंटे चर्चा की।17 जनवरी को जेडआरयूसीसी की बैठक के पहले विधायक ने मुलाकात की। विधायक ने जीएम से उसलापुर रेलवे स्टेशन को विकसित कर बड़ा रेलवे स्टेशन बनाने को लेकर चर्चा की जिसमें उन्हें बताया गया कि उसलापुर रेलवे स्टेशन में फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की अनुमति मिल गई है। विधायक ने कहा कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के दो प्रवेश द्वार बनाना चाहिए ताकि दोनों ओर क्षेत्र के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिले। रेलवे के ऐसे कार्य से गाड़ियों का भी ठहराव होगा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों का दबाव कम होगा।उन्होंने जीएम को बताया कि व्यापार विहार क्षेत्र के व्यापारियों की लगातार शिकायत मिल रही है कि रेलवे के नाला को पाटकर रेलवे लाइन बिछा दी गई है जिसकी वजह से पानी नहीं निकल पा रहा है। ड्रेनेज सिस्टम फेल हो चुका। उन्होंने नाला बनाने की मांग की।अधिकारियों ने बताया कि घुरू-अमेरी वैकल्पिक मार्ग में अमेरी रेलवे फाटक के पास अंडरब्रिज बनाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने बताया कि बुधवारी बाजार के व्यापारियों के भी विभिन्न मांगों को लेकर आज की चर्चा में बात रखी गई जिसमें बुधवारी बाजार उन्नयन एवं व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर बात की गई ताकि इस क्षेत्र के विकास से व्यापारियों सहित जनता को भी लाभ मिले। मांगों को लेकर जीएम ने कहा कि सभी कार्य जनता से जुड़े हैं। राशि चाहे केंद्र सरकार की हो या राज्य सरकार की। पैसा जनता का है और जनता पर ही खर्च होना चाहिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!