
रायगढ़।शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक श्रीमती डॉ. रविंद्र कौर चौबे के मार्गदर्शन एवं निर्देश में शासकीय पी. डी. वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ में दिनांक 13 सितंबर 2025 को प्री आरडीसी चयन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

स्वयंसेवकों का चयन उनके द्वारा किए गए परेड एवं मौखिक परीक्षा सांस्कृतिक अभिरुचि के आधार पर किया गया। विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए कुल 17 प्रतिभागियों ने उक्त चयन प्रक्रिया में भाग लिया जिनमें से एक छात्र तथा एक छात्रा स्वयंसेवक का चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं का नाम विश्वविद्यालय के द्वारा संबंधित महाविद्यालय को भेजा जाएगा। चयनित छात्र – छात्राएं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा आगे के चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। यदि उनका चयन आगे हो जाता है तो वह 26 जनवरी 2026 को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में सहभागिता करेंगे।

चयन करने हेतु जिला संगठक भोजराम पटेल, एनसीसी अधिकारी ताम्रध्वज साय पैंकरा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी द्वय प्रो. संतोष कुमार नायक ; डॉ. उषा नायक एवं प्रो. ईश्वर प्रसाद साहू (कुसमुरा ) की सक्रिय एवं उत्साहजनक सहभागिता रही।



