छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने सीडीएस जनरल रावत सहित दिवंगत नेताओं को सदन में दी श्रद्धांजलि…

रायपुर – विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र आज, 13 दिसंबर से शुरू हो गया। पहले दिन सदन में शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत नेताओं के कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा दुख जताया।
सदन में धान खरीदी, धर्मांतरण और कानून व्यवस्था को लेकर हंगामे के आसार हैं। वैसे सत्र के पहले दिन यानी शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कुल 755 प्रश्न लगाए गए हैं। सरकार को घेरने के लिए आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में विपक्ष बैठक कर रणनीति बनाएगा।
सदन की कार्रवाई को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विपक्ष हमेशा हमलावर रहता है। सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वो जवाबों के साथ तैयार रहे। हमारी पूरी तैयारी है। मुस्तैदी के साथ विस में प्रश्न का हम जवाब देंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर मंत्री ने कहा कि आज शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है। इसमें विधानसभा में सरकार की क्या-क्या तैयारी है इस पर चर्चा की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!