छत्तीसगढ़रायगढ़

जिला महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

श्रीमती वैजंती नंन्दू लहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी,रायगढ़ जिले की प्रभारी नियुक्त

रायगढ़ शहर के जिला कांग्रेस भवन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला कांग्रेस की सदस्यों के अलावा रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,असरफ खान,जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती वैजंती नंन्दू लहरे, महिला आयोग की सदस्या श्रीमती स्नेहलता शर्मा,नयना गभेल सहित महिला कांग्रेस की अन्य सदस्य महिलाएं शामिल हुई।

श्रीमती शर्मा ने बताया कि प्रदेश आला कमान ने राज्य के प्रत्येक जिलों में जिला महिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस क्रम में श्रीमती वैजंती नंन्दू लहरे को रायगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त कियॉ गया।

आज उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस भवन में आवश्यक बैठक समपन्न हुई। जिंसमे भविष्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूती दिये जाने के अलावा आने वाले समय मे महिला कांग्रेस की जिम्मेंदारियों व रणनीतियों पर चर्चा की गई।

वहीं जिला प्रभारी श्रीमती लहरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नही बल्कि परिवार है। यहां हर कार्यकर्ता एक- दूसरे से परिवारिक सदस्यों की तरह मिलते-जुलते है। इस परिवार में प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी भी तय की गई थी है। आज हम भावी राजनीति में महिला कांग्रेस की भूमिका और अधिक सार्थक बनाने के विषय में चर्चा करने के उद्देश्य यहां उपस्थित हुए है।

कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक में विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक भी शामिल हुए उन्होने कहा कि आज नई जिला प्रभारी की पहली बैठक थी। किसी भी राजनीतिक पार्टी की शक्ति उसकी महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर टिकी होती है। वर्तमान और भावी राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जब तक महिला कांग्रेस मजबूत नही होगी कांग्रेस पार्टी मजबूत नही होगी।।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!