
केमिकल लोड ट्रक नाले में घूसा
स्टेरिंग में फंस गया चालक, दम घुटने से हुई मौत
छाल थाना क्षेत्र से बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। जहां अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे नाले में घुस गई जिसमें चालक स्टेरिंग में फंस गया और पानी मे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अमलाई से आ रही ट्रक क्रमांक एमपी 18 जी ए 2736 जिसमें क्लोरिन केमिकल लोड था। केमिकल को अमलाई से लारा पुसौर ले जाया जा रहा था तभी छाल खदान के पास देर रात 2ः30 बजे यह घटना घटित हुई है।
मृतक चालक का नाम राकेश कुमार राव बताया जा रहा है जो शहडोल जिला बुढार मध्य प्रदेश का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राहगीरों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और हाइड्रा के द्वारा ट्रक को बाहर निकाला गया जिसमें स्टेरिंग में फंसे हुए चालक की लाश मिली। घटना के बाद छाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।




