छत्तीसगढ़रायगढ़

सटोरियो पर कप्तान की भृकुटी तनी

सट्टा खाईवाल पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

धांगरडीपा में सट्टा खिलाते आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से नगदी रकम, सट्टा पट्टी किया गया जब्त

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को 5 जुलाई को देर शाम मुखबिर सूचना मिला कि धांगरडीपा में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख कर रहा है।सूचना पर बताये स्थान धांगरडीपा में जाकर घेराबंदी किया गया, जहां एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम बैजू लाल पिता मोहन लाल यादव उम्र40 वर्ष निवासी धांगरडीपा जिला रायगढ का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी रकम 1000 रू एवं एक डाट पेन को जब्त किया गया।

आरोपी पर धारा 4(क) सार्वजनिक ध्रुत अधिनियम का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर छोड़ा गया। बाद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!