देश /विदेश
किसानों को MSP देने की मांग करते हुए राहुल गांधी बोले- जीविका अधिकार है, उपकार नहीं

13 मार्च को पश्चिम बंगाल जाऊंगा: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, “13 मार्च को पश्चिम बंगाल जाऊंगा, वहां बड़ी पंचायत है। वहां के किसानों से मिलेंगे और किसान आंदोलन और एमएसपी के बारे में बात करेंगे। कल महिला दिवस मनाएंगे, बॉर्डर पर कल पूरा संचालन महिलाएं करेंगी।”
किसानों को MSP देने की मांग करते हुए राहुल गांधी बोले- जीविका अधिकार है, उपकार नहीं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने किसानों के लिए केंद्र की मोदी सरकार से एमएसपी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीविका अधिकार है, उपकार नहीं।
जीविका अधिकार है, उपकार नहीं!#मोदी_MSP_दो
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 7, 2021




