छत्तीसगढ़

कांग्रेस के ट्रेनिंग प्रोग्राम में हुए शामिल, बूथ जीतने का दिया मंत्र : भूपेश बघेल

असम । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली से असम पहुंचे हैं। असम में मुख्यमंत्री बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग प्रोग्राम में सीएम बघेल बूथ जीतने का मंत्र दे रहे हैं।

सीएम भूपेश राहा में आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में कांग्रेस के नेता और कार्यकता एकजुट हुए हैं। बीते रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के असम दौर के दौरान भी सियासी पारा चढ़ा रहा है। राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी की चुनावी सभा में शामिल हुए।

वहीं आज सीएम भूपेश दिल्ली से असम पहुंचे है। मुख्यमंत्री राहा में कार्यकर्ताओं को चुनावी रण में जीत को लेकर उनमें जोश भरेंगे। कांग्रेस संगठन को मजबूर करने के कई टिप्स दे रहे हैं।

बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव होने को हैं। वहीं जीत के लिए कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा नेताओं के बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जीत की रणनीति बनाने के लिए लगातार असम का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी विकास उपाध्याय असम में चुनावी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!