छत्तीसगढ़रायगढ़

सारंगढ़ में बिक रही थी ओडिसा की शराब, आबकारी टीम ने की जप्ती

रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा बिक्री पर सघन गश्त कर प्रकरण कायम किया है। सारंगढ़ क्षेत्र में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोमर्डा अभ्यारण के पास दमदरहा गांव में स्थित छत्तीसगढ़ ढ़ाबे में ओडि़सा राज्य की शराब तस्करी कर बिक्री किये जाने की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल की टीम ने छापामार कार्यवाही की। ढ़ाबे में 01 बोतल रायल स्टेग और 02 पाव मैकडॉवल नम्बर वन व्हिस्की (फॉर सेल ईन ओडि़शा ओनली) बरामद हुई, साथ ही 02 पाव गोवा व्हिस्की, 04 केन हण्टर बीयर, 05 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त किये गये। मौके पर ढ़ाबा संचालक सुरेश कुमार साहू दमदरहा, थाना सारंगढ़ को आबकारी धारा 34 के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया।

छाल क्षेत्र के ग्राम ऐडूकला में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बेचने की सूचना पर आबकारी उप निरीक्षक विकास पाल ने त्वरित दबिश देकर 120 किलोग्राम महुआ लाहन और शराब बनाने की भट्टियॉ जप्ती के साथ दो आरोपिया तुलेश्वरी राऊत ग्राम-ऐडूकला थाना-छाल और पूर्णिमा यादव को गिरफ्तार किया। रायगढ़ शहर के विनोबा नगर में अवैध शराब बेचने की सूचना पर आशीष उप्पल, आबकारी उप निरीक्षक ने जॉच पर घुराऊ केरकेटा पिता फागूलाल को दो लीटर शराब बेचते रंगेहाथ पकड़ा गया।

बरमकेला, डोंगरीपाली क्षेत्र के ग्राम घोघरा में आबकारी उप निरीक्षक अनिल बंजारे ने शराब बनाकर बेचने की सूचना पर जॉच में दीपक कुमार चौहान पिता हलथर चौहान के घर की तलाशी में 06 बोरियों में भरा हुआ 50-50 किलोग्राम कुल 300 किलोग्राम महुआ लाहन और उपकरण झान्झी-झोकनी बरामद किये, आरोपी के विरूद्ध न्यायालयीन कार्यवाही की गई। ग्राम बहलीडीह के मंगलदास महंत को जरीकेन में 04 लीटर शराब रखकर ग्राहकों को बेचते हुए पकड़ा गया था। ग्राम केरमेली के रमेश नायक पिता लक्ष्मण नायक के पास 04 लीटर अवैध शराब बरामद होने प्रकरण कायम किया गया। ग्राम बुदेली के विघ्नराज उर्फ सोनू डनसेना को 23 पाउचों में शराब भरकर बेचते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। तमनार क्षेत्र के ग्राम कठरापाली के श्रवण सतनामी पिता सुखदेव को एक प्लास्टिक के जरीकेन में 03 लीटर भरा हुआ अवैध शराब जप्त कर प्रकरण कायम किया गया।

बड़ी उपलब्धी के हैं ऐ जिम्मेदार

टीम में आबकारी विभाग से अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के साथ उप निरीक्षक, आशीष उप्पल और रमेश सिदार, आरक्षकों शिव वैष्णव, सुन्दर प्रधान, जय तिर्की, जितेश नायक, श्रीकांत राठौर और प्रभुवन बघेल की सराहनीय भूमिका रही

मंत्री के निर्देश के उपरांत रायगढ़ जिलें में अन्य प्रदेश के शराब विक्रय पर संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारी पर कार्यवाही होगा या यूँ चूहे बिल्ली का खेल चलता रहेगा…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!