खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

जैमुरा संकुल में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

खरसिया।विकासखंड खरसिया के जैमुरा संकुल में तीन सेवानिवृत्त शिक्षक  जगत नारायण चौधरी, केशव कुमार चौधरी एवं ज्ञानिक राम जगत—का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य  एल.डी. पटेल सहित विभिन्न संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के पूजन-वंदन से हुई। वक्ताओं ने शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज निर्माण का आधार बताया। संकुल परिवार द्वारा सम्मानपत्र, वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर शिक्षकों का अभिनंदन किया गया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भविष्य में भी अपने अनुभव साझा करने और सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन ए.के. त्रिवेदी तथा आभार प्रदर्शन दीनबंधु विश्वकर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सूरज राम नायक प्र.पा., हेमलाल साहू,राम कुमार पटेल, शोभेन्द्र पटेल, झनकेश्वर नायक,भुवनेश्वर पटेल,श्रीमती प्रीति टोप्पो, श्रीमती कौशल्या पटेल, शत्रुघ्न पटेल,युवराज पटेल,पुरुषोत्तम राठिया ,श्रीमती किरण लता महंत, श्रीमती जयंती राठिया एवं महेश साव,नायक,  चोलाराम, खेल कुमारी महंत,संकुल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!