अपराधखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

मौहापाली में क्रूर हिंसा: आपसी रंजिश में युवक को जिंदा जलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत


खरसिया। उड़ती खबर है कि खरसिया क्षेत्र के मौहापाली गांव में मानवता को झकझोर देने वाली एक गंभीर हिंसक घटना में बायंग चौक में ढेला लगाकर जीवन यापन करने वाले एक युवक नंदु पटेल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मीडिया को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया गया, जिसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को नाली में फेंक दिया गया था। हाॅस्पिटल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे युवक ने अंततः दम तोड़ दिया।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना परसों देर शाम मौहापाली गांव में हुई, जहां कथित रूप से भांजे और आरोपित युवक पक्ष के बीच पुराने विवाद को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया और आरोपियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।


खरसिया क्षेत्र सामान्यतः शांत सामाजिक वातावरण के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में इस प्रकार की क्रूर घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीण समाज में पारिवारिक संबंधों और सामाजिक विश्वास की परंपरा के बीच इस तरह की हिंसा ने सामाजिक ताने-बाने और मानवीय संवेदनाओं पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किन कारणों से ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया। खरसिया चौकी प्रभारी के मोबाइल का घंटी बजते रहा उनसे जानकारी नहीं मिल पाया मिलने पर जानकारी/कार्यवाही रखा जा सकता…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!