खरसियाछत्तीसगढ़

जंगली सुअर के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर…

खरसिया। खरसिया के ग्राम झीटीपाली में जलाऊं लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम डनसेना, निवासी झीटीपाली, जंगल में लकड़ी लेने गए थे, तभी जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया, इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वन्यजीवों का बढ़ता खतरा

क्षेत्र में वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन विभाग को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए और आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन्यजीवों के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएं और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की जाए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!