आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने रामनवमी पर दी शुभकामनाएं

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक,प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने रामनवमी के पावन अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्ररहवासी के साथ प्रदेश देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन उच्च आदर्श और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, उनका चरित्र और व्यवहार समाज में पारस्परिक सौहार्द्र एवं बंधुत्व की भावना बढ़ाता है। वह एक आदर्श पुत्र, भाई, पति, मित्र और आदर्श राजा थे, उनकी सिद्धता के कारण ही उन्हें पुरूषोत्तम के नाम से जाना जाता है। भगवान ने उन सभी सद्गुणों को मूर्त रूप दिया, जो मनुष्य की विशेषता होनी चाहिए।

उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहे कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता अखण्डता तथा देश की संस्कृति की विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने देश प्रदेश के सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!