छत्तीसगढ़रायगढ़

कलेक्टर ने एक ही सीट पर सालों से जमे बाबुओं को हटाया..

रायगढ़। जिले में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। ये वही जिला है जहां के वकीलों ने राजस्व कार्यालयों में बाबुओं की मनमानी को लेकर कई दिनों तक आंदोलन किया था।

रायगढ़ जिले के कलेक्टर ने जो सूची जारी की है, उसमे कई ऐसे बाबू हैं जो सालों से एक ही पोस्ट पर जमे हुए थे। इन सभी के प्रभार भी बदल दिए गए हैं। लोगों को इन लिपिकों के कामकाज और मनमानी को लेकर काफी शिकायतें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को मिल रही थी। जिसे देखते हुए उन्होंने प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर एक बड़ी ट्रांसफर लिस्ट निकाल दी है।

कलेक्टर सिन्हा ने अपने स्टेनो से लेकर सभी महत्वपूर्ण विभागों में पदभार के साथ आधिपत्य जमा चुके लिपिकों को बदला है। बताया जा रहा है कि बरसों बाद ट्रांसफर की जद में आए कई लिपिक तो 15 सालों से एक ही चार्ज संभाल रहे थे। कइयों की मनमानियों की ढेर शिकायतें भी समय समय पर सामने आती रहती थी।

37 लिपिकों की इस सूची में वरिष्ठ लिपिकों के भी प्रभार बदले गए हैं। इनमें स्टेनो के साथ ही रीडर कलेक्टर, भू अर्जन, सहायक अधीक्षक, राजस्व लेखापाल, अपर कलेक्टर स्टेनो, जिला नाजिर जैसे प्रभार बदले गए हैं।

देखें सूची :

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!