छत्तीसगढ़

जिले में 41 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी,किसानों को 837 करोड़ का भुगतान, 31 जनवरी खरीदी का अंतिम दिन…

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों के माध्यम से सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिसका 31 जनवरी को अंतिम दिन है। उल्लेखनीय है शासन द्वारा इस बार जिले में 69 समितियों के द्वारा 100 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी की गई। वही किसानों के सुविधा के लिए कुछ नए उपार्जन केन्द्र भी बनाए गए थे। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से 1 नवंबर से ही धान खरीदी प्रारंभ कर दिया गया था।

इस वर्ष जिले में कुल 76 हजार 813 किसानों ने 01 लाख 21 हजार 820 हेक्टेयर धान का रकबा पंजीकृत करवाया था। धान खरीदी के तीसरे माह के 30 तारीख तक 41 लाख 6 हजार 617 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें किसानों को राहत देने शासन द्वारा इस वर्ष ऑनलाइन टोकन की सुविधा किसानों को दी गई हैं। जिससे किसानों ने बड़े उत्साह के साथ घर बैठे टोकन प्राप्त कर धान व्रिकय किए थे। कुल धान खरीदी से 37 लाख 58 हजार से अधिक धान का परिवहन किया जा चुका। वर्तमान में जिले का धान उठाव 91 प्रतिशत है, इसके अलावा कुल 10 हजार 523 किसानों द्वारा रकबा समर्पण किया जा चुका हैं।

837 करोड़ का हुआ भुगतान
धान खरीदी के एवज में किसानों का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अब तक किसानों को 837 करोड़ 39 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें रायगढ़ विकासखंड में 120 करोड़ 46 लाख, तमनार विकासखंड में 79 करोड़ 60 लाख, घरघोडा विकासखंड में 64 करोड़ 79 लाख, पुसौर विकासखंड में 168 करोड़ 04 लाख, खरसिया विकासखंड में 140 करोड़ 72 लाख, धरमजयगढ़ विकासखंड में 166 करोड़ 81 लाख तथा लैलूंगा विकासखंड में 96 करोड़ 94 लाख रुपए का भुगतान किसानों को किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!