Uncategorised

जुआ खेलते भाजपा-कांग्रेस के नेता समेत 14 लोग पर सिविल लाइन में कार्यवाही …

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने जुए के बड़े फड़ में छापेमारी की, जहां महाराणा प्रताप चौक स्थित होटल जीनस पैलेस में जुआ खेल रहे 14 लोगों पर कार्यवाही किया है. पकड़े गए लोगों में भाजपा, कांग्रेस के नेता एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी शामिल होना बताया जा रहा हैं. जुआरियों से 2,17,000 रुपए कैश, 52 पत्ती ताश और एक बेडशीट जब्त किया गया है.

दिनांक 25 अक्टूबर 2025 की रात्रि में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महाराणा प्रताप चौक पास जीनस पैलेस के प्रथम तल के रूम नंबर 01 में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर मौके पर छापामार कार्यवाही की गई, जहाँ 14 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए। तत्संबंध में अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पकड़े गए जुआरी
1. प्रशांत मुर्ती, निवासी बिलासपुर
2. नैन साहू, निवासी बिलासपुर
3. नरेंद्र रात्रे, निवासी बिलासपुर
4. जाकीर खान, निवासी बिलासपुर
5. मुन्ना श्रीवास, निवासी बिलासपुर
6. पवन पाण्डेय, निवासी बिलासपुर
7. कैलाश देवांगन, निवासी बिलासपुर
8. संतोष, निवासी बिलासपुर
9. बउवा देवांगन, निवासी बिलासपुर
10. बल्लू पटेल, निवासी बिलासपुर
11. क्रेगी मार्टीन, निवासी बिलासपुर
12. देवांश डोरा, निवासी बिलासपुर
13. विवेक मिश्रा, निवासी बिलासपुर
14. विशाल कुमार , निवासी बिलासपुर

जुआरियों के कब्जे से कुल ₹2,17,000/- नगद राशि जब्त की गई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!